देहरादून-सीएम धामी से पूर्व विधायक सजवाण ने की मुलाकात,गंगोत्री की सियासत में बढ़ी हलचल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Tuesday, September 22, 2026

देहरादून-सीएम धामी से पूर्व विधायक सजवाण ने की मुलाकात,गंगोत्री की सियासत में बढ़ी हलचल

देहरादून-सीएम धामी से पूर्व विधायक सजवाण ने की मुलाकात,गंगोत्री की सियासत में बढ़ी हलचल



देहरादून।। उत्तराखंड राज्य की हॉट सीट माने जानी उत्तरकाशी जनपद गंगोत्री विधानसभा के पूर्व  विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने कल सोमवार को देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। पूर्व विधायक ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। हालांकि, प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हुई इस मुलाकात को गंगोत्री विधानसभा की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।विजयपाल सजवाण गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं।और गंगोत्री विधानसभा से दो बार विधायक रहे चुके है साथ ही क्षेत्र में उनका व्यापक राजनीतिक संपर्क एवं जनाधार रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात ने गंगोत्री की सियासत को लेकर चर्चाओं को एक बार फिर तेज कर दिया है।



मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और पूर्व विधायक सजवाण के बीच समसामयिक विषयों तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत होने की बात सामने आई है। मुख्यमंत्री धामी से हाल के दिनों में विभिन्न जनप्रतिनिधियों की शिष्टाचार मुलाकातें भी हुई हैं।राजनीतिक रूप से देखें तो 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है, ऐसे में गंगोत्री जैसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर राजनीतिक जानकारों में अलग-अलग चर्चाएं होना स्वाभाविक है। हालांकि, मुलाकात को लेकर किसी राजनीतिक निर्णय या आगामी चुनावी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।विजयपाल सजवाण की सक्रियता और मुख्यमंत्री से हुई यह मुलाकात आने वाले दिनों में गंगोत्री की राजनीति में क्या नई तस्वीर सामने लाती है, इस पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।पूर्व विधायक सजवाण ने इस मुलाकात को फिलहाल शिष्टाचार भेंट बताया।लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.