उत्तरकाशी-जनपद में भारी बर्फबारी से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित आधा दर्जन से ज्यादा लिंक मोटरमार्ग बंद,विधुत आपूर्ति ठप,पर्यटकों के फसे वाहन
 |
|
उत्तरकाशी।।( ब्यूरो)जनपद में देर रात्रि से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात जारी है। वही बर्फबारी के कारण जहां गंगोत्री, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित आधा दर्जन लिंक मोटर मार्ग भी जनपद में बंद हो गए हैं जिनको खोलने का कार्य लगातार जारी है। हम तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस प्रकार से जेसीबी मशीनें गंगोत्री यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से बर्फ को हटाने का कार्य कर रही है। साथ ही बर्फबारी के कारण विद्युत लाइने क्षतिग्रस्त हो गई है जिस कारण उपला टकनौर सहित यमुना घाटी के कई गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है हालांकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए सुचारू कर दिया गया है आपदा प्रबंध विभाग उत्तरकाशी का कहना है कि जनपद में बर्फबारी के कारण बन्द हुए गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित लिंग मोटर मार्गो को सुचारू करने का कार्य गतिमान है। वही जनपद में हुई बर्फबारी के कारण गंगोत्री,यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण लोगों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


 |
|
जनपद में देर रात्रि से हो रही बर्फबारी से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त है तो वही जनपद के दूरस्थ पर्यटन क्षेत्र स्थल सांकरी में पर्यटक बर्फबारी का खूब लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं सांकरी में इस समय पर्यटक केदार कांठा ट्रेकिंग के लिए बड़ी संख्या में आए हैं।सांकरी में देर रात्रि से शुरू हुई भारी बर्फबारी से पर्यटक काफी खुश नजर आ रहे हैं और कई पर्यटक तो ऐसे हैं जिन्होंने पहाड़ों पर पहली बार बर्फबारी का नजारा देखा है भारी बर्फबारी के कारण सांकरी में पर्यटकों की वाहन फस गए हैं। और अब पर्यटकों को इंतजार है मौसम ठीक होने का पर्यटकों का कहना है कि बर्फबारी का इस प्रकार का नजारा पहाड़ों पर पहली बार देखा है और हमें बर्फबारी देखकर काफी अच्छा लग रहा है।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.