उत्तरकाशी-काशी विश्वनाथ मंदिर में चोरी दानपात्र का ताला तोड़कर चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार,1.60 लाख से अधिक की नगदी की बरामद - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Saturday, September 12, 2026

उत्तरकाशी-काशी विश्वनाथ मंदिर में चोरी दानपात्र का ताला तोड़कर चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार,1.60 लाख से अधिक की नगदी की बरामद

उत्तरकाशी-काशी विश्वनाथ मंदिर में चोरी दानपात्र का ताला तोड़कर चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार,1.60 लाख से अधिक की नगदी की बरामद




-: 05 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण, चोरी की गई ₹1.60 लाख से अधिक की धनराशि बरामद।।


-:पुलिस अधीक्षक ने ₹2,500 तथा विश्वनाथ मंदिर के महन्त जी द्वारा पुलिस टीम को ₹11,000 के नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित।।



उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय विश्व प्रसिद्ध  काशी विश्वनाथ मंदिर के नंदीगृह में स्थित एक चोर ने दानपात्र का ताला तोड़कर नगदी चोरी की और पुलिस टीम ने घटना का मात्र 05 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई ₹1,60,295 की नकदी, 1130 सिक्के एवं 680 नेपाली नोट भी बरामद किए गए हैं।



श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के महन्त द्वारा आज कोतवाली उत्तरकाशी में लिखित तहरीर देकर बताया गया कि बीती रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा विश्वनाथ मंदिर के नंदीगृह में स्थित दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी धनराशि चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली  में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 305(ए), 331(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा चोरी की घटना के त्वरित अनावरण एवं अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मामले के सफल खुलासे के लिए तत्काल कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की टीम का गठन किया गया।पुलिस उपाधीक्षक   जनक सिंह पंवार निर्देश एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली  पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तरकाशी बाजार क्षेत्र, मंदिर परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्मार्ट एवं मैनुअल पुलिसिंग का प्रभावी प्रयोग करते हुए खोजबीन एवं अन्य आवश्यक पुलिस कार्रवाई की गई। पुलिस की सक्रिय एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप मात्र 05 घंटे के अंदर चोरी की घटना का खुलसा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त शुभम नौटियाल को साल्ड बैण्ड, ज्ञानसू के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त से सघन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।



घटना का त्वरित एवं सफल अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹2,500 के नगद पारितोषिक* से पुरस्कृत किया गया।वहीं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महन्त श्री अजय पुरी  द्वारा भी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम को ₹11,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त- शुभम नौटियाल पुत्र लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल, निवासी ज्ञानसू  उत्तरकाशी, उम्र 28 वर्ष है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलमोहन बिष्ट,उपनिरीक्षक विनोद पंवार,मुख्य आरक्षी गोविन्द गुसाईं,मुख्य आरक्षी रणजीत कुमार,आरक्षी दीपक चौहान,आरक्षी सुनील मैथाणी,आरक्षी गजेन्द्र,आरक्षी नीरज रावत (एसओजी),आरक्षी काशीष भट्ट (एसओजी), महिला आरक्षी लक्ष्मी

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.