उत्तरकाशी-जिला सहकारी बैंक को मिली पहली महिला अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शारदा राणा निर्विरोध निर्वाचित - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Tuesday, September 8, 2026

उत्तरकाशी-जिला सहकारी बैंक को मिली पहली महिला अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शारदा राणा निर्विरोध निर्वाचित

उत्तरकाशी-जिला सहकारी बैंक को मिली पहली महिला अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शारदा राणा निर्विरोध निर्वाचित




-:भाजपा को सभी 12 वार्डों में मिली एकतरफा जीत, गेस्ट हाउस से बैंक कार्यालय तक निकला विजय उत्साह जुलूस।।





उत्तरकाशी।।जनपद के सहकारिता इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुरोला शारदा राणा निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। वह इस पद पर निर्वाचित होने वाली पहली महिला अध्यक्ष बन गई हैं।जानकारी के अनुसार जनपद के 12 वार्डों में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध समिति / संचालक मंडल के चुनाव में सभी 12 निदेशक पदों पर भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी पर्चे वैध पाए गए और अध्यक्ष पद के लिए एक ही पर्चा होने के कारण चुनाव समिति ने श्रीमती शारदा राणा को जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।



-:भाजपा प्रदेश कार्यसमिति ने श्रीमती शारदा राणा पर जताया भरोसा।।



सभी निदेशकों के निर्वाचन के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति द्वारा अध्यक्ष पद के लिए  शारदा राणा को नामित किया गया था। आज सोमवार को सभी 12 वार्डों के नवनिर्वाचित निदेशक लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में एकत्रित हुए।बैठक के बाद सभी निदेशकों ने सर्वसम्मति से श्रीमती शारदा राणा को अपना समर्थन दिया। इसके बाद गेस्ट हाउस से जिला सहकारी बैंक कार्यालय तक एक उत्साह भरा जुलूस और रैली निकाली गई। बैंक कार्यालय पहुंचने पर चुनाव समिति ने औपचारिक रूप से श्रीमती शारदा राणा को उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती शारदा राणा ने कहा कि हम सहकारिता के क्षेत्र में सभी निदेशकों ,सदस्यों को साथ लेकर ग्रामीण क्षेत्रों ,गरीबों और किसानों के लिए कार्य करेंगे और नई ऊर्जा के साथ सहकारिता बैंक  के कार्यों को आगे बढ़ाने में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे।इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, भाजपा जिला अध्यक्ष नगेन्द्र चौहान ,जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता सूरत राम नौटियाल ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, मुख्यमंत्री गढ़वाल  समन्वयक किशोर भट्ट  सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता  मौजूद रहे।



-:कौन हैं शारदा राणा?



शारदा राणा पुरोला ब्लॉक की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं और वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। तथा पूर्व जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा की धर्मपत्नी है साथ ही जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ और संगठन में सक्रिय भूमिका के चलते भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.