उत्तरकाशी-भारी बारिश से इस गांव में हुआ भूस्खलन,07 मवेशियों की मौत मकानों में घुसा मलबा, ग्रामीणों में दहशत का माहौल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Saturday, September 12, 2026

उत्तरकाशी-भारी बारिश से इस गांव में हुआ भूस्खलन,07 मवेशियों की मौत मकानों में घुसा मलबा, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

उत्तरकाशी-भारी बारिश से इस  गांव में हुआ भूस्खलन,07 मवेशियों की मौत मकानों में घुसा मलबा, ग्रामीणों में दहशत का माहौल



उत्तरकाशी।।जनपद के मोरी विकासखंड के बंगाण मासमोर पट्टी के सरास गांव में प्रकृति का कहर देखने को मिला। देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।देर रात पहाड़ी से भूस्खलन होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों के अनुसार देर रात तेज बारिश हो रही थी, तभी अचानक पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और बड़े बड़े बोल्डर नीचे की ओर खिसकने लगे। देखते ही देखते मलबे का सैलाब खेतों और आबादी की ओर बढ़ गया। अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और ग्रामीणों भागकर अपनी जान बचाई।



-: भूस्खलन से सेब के बगीचे तबाह,7 मवेशियों की मौत।।



भूस्खलन से सरास गांव को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मलबे की चपेट में आने से करीब 7 बकरियों की मौत हो गई। वहीं सरास गांव जो अपने सेब के बगीचों के लिए जाना जाता है।वहां कई सेब के बगीचे पूरी तरह मलबे में दब गए हैं। सैकड़ों सेब के पेड़ बर्बाद होने से बागवानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।भूस्खलन का मलबा कई मकानों के अंदर तक घुस गया है और घरों के आसपास कई फीट तक मलबा जमा हो गया है। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि हुई है लेकिन मलबा घरों में घुसने से लोग दहशत में हैं और सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं।



-:प्रशासन की टीम मौके पर, नुकसान का कर रही आंकलन।।



घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने तुरंत राजस्व और आपदा प्रबंधन की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया है। टीम गांव में पहुंचकर नुकसान का विस्तृत आकलन कर रही है।इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने बताया, "सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और क्षतिपूर्ति का आंकलन कर रही है। गनीमत रही  कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन भूस्खलन में करीब 7  मवेशियों की मौत हुई है। प्रशासन प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देगा।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.