उत्तरकाशी-दुकान से युवक ने मोबाइल पर किया हाथ साफ ,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, विश्वनाथ मंदिर में भी हुई थी चोरी,चोरों के हौसले बुलंद
उत्तरकाशी ।।जनपद मुख्यालय हनुमान चौक मे पुस्तकालय की दुकान में एक युवक सामान खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचा और दुकान के काउंटर पर रखा दुकानदार के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया इसकी दुकानदार को भनक तक नहीं लगी। यह सारी घटना दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई वहीं युवक ने बड़ी चालकी से मौका देखकर दुकान से मोबाइल फोन चुरा लिया लेकिन चोर से एक बड़ी गलती हो गई कि वह भूल गया कि दुकान में CCTV कैमरा लगा है और चोरी की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। हालांकि दुकानदार ने बताया कि दुकान से चोरी किया गया मोबाइल फोन युवक से बरामद कर लिया गया है। मोबाइल चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
लेकिन बड़ी बात जनपद मुख्यालय में चोरों के हौसले बुलंद है। बीते शुक्रवार रात्रि को जनपद मुख्यालय प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में चोर ने दानपात्र से लाखों की नगदी चोरी कर ली हालांकि बाद में पुलिस ने चोरी किए रूपयों के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन जनपद में चोरों के हौसले बुलंद है इसलिए सभी से अपील है सावधान रहे और सतर्क रहे।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.