उत्तरकाशी-स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव ने काशी विश्वनाथ और मां शक्ति मंदिर में की पूजा अर्चना,भगवान नागराजा के अनुष्ठान में हुई शामिल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Thursday, February 2, 2023

उत्तरकाशी-स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव ने काशी विश्वनाथ और मां शक्ति मंदिर में की पूजा अर्चना,भगवान नागराजा के अनुष्ठान में हुई शामिल


उत्तरकाशी-स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव ने काशी विश्वनाथ और मां शक्ति मंदिर में की पूजा अर्चना,भगवान नागराजा के अनुष्ठान में हुई शामिल




उत्तरकाशी।।(ब्यूरो)उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और उत्तरप्रदेश में भाजपा नेता  अपर्णा यादव अपने मायके उत्तरकाशी पहुंची  अपर्णा यादव वाय हेली आइटीबीपी मातली हेलीपैड पर पहुंची जहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। सबसे पहले  अपर्णा यादव वाय कार जिला मुख्यालय में स्थित विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ और माँ शक्ति मंदिर के दर्शन करने गई। अपर्णा यादव ने विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ  और शक्ति मंदिर में  पूजा अर्चना कर दर्शन किये  उनके साथ उनकी माता जी भी मौजूद रही। अपर्णा यादव ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और आज भी यहां के देवालयों में देवत्व  है यहां पर शांति और सुकून है। मैं  बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना करती हूं कि उत्तराखंड के साथ मेरे राज्य उत्तर प्रदेश सहित देश तरक्की करें।बताते चले कि अपर्णा यादव का उत्तरकाशी में स्थित है बरसाली गांव में मायका है।और  अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट की पुत्री है।वर्तमान में अरविंद सिंह बिष्ट ने अपने पैतृक गांव सैणी बरसाली में 5 दिवसीय भगवान नागराजा का अनुष्ठान रखा है अपर्णा यादव अपने मायके  सैणी बरसाली  में हो रहे भगवान नागराजा की पूजा-अर्चना और अनुष्ठान में  शामिल होने आई है।भाजपा नेता और स्वतंत्र पत्रकार  लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को नागराजा भगवान की पूजा अनुष्ठान पूर्ण  होने के बाद अपर्णा यादव उत्तरप्रदेश के लिए रवाना होगी। 





वही आज देश का आम बजट केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया इस इस बारे में अपर्णा यादव ने कहा कि मैंने अभी आम  बजट का  अध्ययन नहीं किया है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हर बार अच्छा बजट पेश  करती है। जो आम जनमानस के हित में होता है और केंद्र सरकार भी आम जनता का ध्यान रखते हुए निर्णय लेती है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि यह आम बजट सभी के हित में होगा।

No comments:

Post a Comment

1235