उत्तरकाशी- गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम से हजारों श्रद्धालुओं के साथ मुखवा के लिए हुई रवाना - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Wednesday, October 26, 2022

उत्तरकाशी- गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम से हजारों श्रद्धालुओं के साथ मुखवा के लिए हुई रवाना


उत्तरकाशी- गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम से हजारों श्रद्धालुओं के साथ मुखवा के लिए हुई रवाना




उत्तरकाशी।।(ब्यूरो)विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज  अन्नकूट और गोवर्धन पूजा  पर्व पर  दिन 12 बजकर 01 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो गए है।गंगोत्री धाम  के कपाट बंद होने के बाद ठीक 12:05 पर मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम से आर्मी बैंड और हजारों श्रद्धालुओं के साथ माँ गंगा के मायके मुखबा (उखीमठ) के लिए रवाना हुई। मां गंगा की उत्सव डोली और श्रद्धालुओं का रात्रि निवास आज मुखबा गांव से 5 किलोमीटर पहले मार्कंडेय भगवती मंदिर में होगा और कल 27 अक्टूबर को मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखबा में पहुंचेगी। जहां पर मां गंगा के स्वागत के लिए  सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहेंगे और  6 माह तक श्रद्धालुओं को मां गंगा  यहीं पर दर्शन देगी।




वही यमुनोत्री धाम के कपाट भी कल  बृहस्पतिवार  को भैया दूज के पावन पर्व पर 12:09 बजे दिन में बंद हो जाएंगे यमुनोत्री धाम में भी कपाट बंद को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। बताते चलें कि इस वर्ष  कोरोना काल के बाद चार धाम यात्रा काफी अच्छी चली है। जहां पिछले वर्ष 2020 और 21 में चार धाम यात्रा बिल्कुल ना के बराबर चली थी। और जिस कारण चार धाम यात्रा से जुड़े छोटे बड़े व्यवसायियों को भारी नुकसान हुआ था। तो इस वर्ष चार धाम यात्रा ठीक चलने से चार धाम यात्रा से जुड़े व्यवसायियों को काफी अच्छा लाभ हुआ है। इस वर्ष गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में रिकॉर्ड तोड़ 1111086 (गयारह लाख गयारह हजार छियासी )श्रद्धालुओं ने दर्शन किए गंगोत्री धाम में 624511(छः लाख चौबीस हजार चार सौ इक्कावन) और यमुनोत्री धाम में 485635(चार लाख पिचासी हजार छः सौ पैंतीस) श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।

No comments:

Post a Comment

1235