उत्तरकाशी-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा "महिलाएं एवं आत्मनिर्भर भारत" विषय पर 26,27 अगस्त को आयोजित होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Wednesday, August 24, 2022

उत्तरकाशी-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा "महिलाएं एवं आत्मनिर्भर भारत" विषय पर 26,27 अगस्त को आयोजित होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार

उत्तरकाशी-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा "महिलाएं एवं आत्मनिर्भर भारत" विषय पर 26,27 अगस्त को आयोजित होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार



उत्तरकाशी।।राम चन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी  के वाणिज्य विभाग द्वारा माह अगस्त के दिनांक 26 एवं 27 को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।यह सेमिनार आज़ादी के अमृत महोत्सव योजना के तहत, आई0 सी0 एस0 एस0 आर0 (इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च) द्वारा प्रायोजित है तथा सेमिनार का विषय है “महिलायें एवं आत्मनिर्भर भारत” ।इस सेमिनार में दिल्ली, लखनऊ, गाज़ियाबाद, मेरठ, देहरादून, गोपेश्वर, नैनीताल एवं ऋषिकेश आदि स्थानों से अनेक प्रोफेसर्स एवं कुशल प्राध्यापक वक्ता के रूप में शामिल होने वाले हैं एवं देश के विभिन्न शैक्षणिक प्रतिष्ठानों से शोधार्थी भी सेमिनार में अपने शोध पत्र प्रस्तुत करने हेतु एकत्रित होने वाले हैं।


 सेमिनार के ब्राऊचर का 4 अगस्त को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 सविता गैरोला द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया साथ ही सेमिनार की संयोजिका डॉ0 दीपिका, सह संयोजक डॉ0 दिवाकर बुद्धा एवं सेमिनार के कार्यकारिणी सदस्यों को सेमिनार की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी प्रदान की। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य प्रो0 वसंतिका कश्यप,डॉ0 डी0 डी0 पैन्यूली, डॉ0 आकाश चंद मिश्र, डॉ0 कमल कुमार बिष्ट, डॉ0 एम0 पी0 तिवारी, डॉ0 तिलक राम प्रजापति, डॉ0 जयलक्ष्मी रावत, डॉ0 आराधना चौहान, डॉ0 लोकेश सेमवाल डॉ0 गणेश चंद आदि भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.