उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में ,हेल्कू गाड के पास मार्ग बंद होने से ,दिनभर परेशान रहे तीर्थ यात्री, जिला प्रशासन और बीआरओ की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Wednesday, August 24, 2022

उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में ,हेल्कू गाड के पास मार्ग बंद होने से ,दिनभर परेशान रहे तीर्थ यात्री, जिला प्रशासन और बीआरओ की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल


उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में ,हेल्कू गाड के पास मार्ग बंद होने से ,दिनभर परेशान रहे तीर्थ यात्री, जिला प्रशासन और बीआरओ की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल 




उत्तरकाशी।।जनपद में भारी बारिश होने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्कू गाड सुनगर के पास कल से लगातार जगह-2 भूस्खलन हो रहा है। जिससे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बन्द हो रहा है। हालांकि बीआरओ ने कल रात्रि 8:30 बजे मार्ग को सुचारू कर दिया था। लेकिन फिर से बारिश होने से हेल्कू गाड सुनगर के पास मार्ग रात्रि को ही बंद हो गया था जिससे सुबह मार्ग में सैकड़ों यात्री और वाहन फंस गए। वही मार्ग में फंसे यात्रियों को कहना है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बन्द होने से हम काफी परेशान हैं जिससे हमको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से खाने पीने की दिक्कतें हो रही है। मार्ग में फंसे यात्रियों ने जिला प्रशासन उत्तरकाशी और बीआरओ के खराब सिस्टम को दोषी बताया है। क्योंकि बीआरओ के द्वारा एक छोटी मशीन मार्ग खोलने का कार्य कर रही थी और जो बड़ी पोकलैंड मशीन आई वह खराब हो गई। जिससे आज दिन भर सैकड़ों तीर्थ यात्री गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में फंसे रहे हालांकि शाम 5:00 बजे बीआरओ ने बड़ी मशक्कत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को खोला दिया था। लेकिन  मार्ग में भारी संख्या में यात्रियों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा


वही आपदा स्वयंसेवक राजेश रावत ने मार्ग बंद होने की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को और मार्ग में फंसे हुए  यात्रियों की हर संभव मदद की।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.