उत्तरकाशी-स्कूल से लौट रहे छात्रों पर ततैयों (अडगाल) ने किया हमला, 8 छात्र अस्पताल में भर्ती - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Friday, July 22, 2022

उत्तरकाशी-स्कूल से लौट रहे छात्रों पर ततैयों (अडगाल) ने किया हमला, 8 छात्र अस्पताल में भर्ती

उत्तरकाशी-स्कूल से लौट रहे छात्रों पर ततैयों (अडगाल) ने किया हमला, 8 छात्र अस्पताल में भर्ती




उत्तरकाशी।।।।जनपद के भटवाड़ी ब्लॉक के राइंका भंकोली में ततैया (अड़गाल) (wasp) के काटने से विद्यालय के आठ छात्र-छात्रायें घायल हो गए जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी है। स्कूल से घर लौटते वक्त छात्रों पर ततैया ने हमला कर दिया था। ततैया के हमले के बाद छात्रों के चिल्लाने पर शिक्षकों ने उन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया। 



राइंका भंकोली में विज्ञान के शिक्षक डा. शंभू प्रसाद नौटियाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को ग्राम पंचायत ढासड़ा व अगोड़ा गांव की छात्रा कोमल, मुस्कान, दीया, भूमिका, प्रियांशू, आंचल, प्राची व छात्र आनंद स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान  अचानक इन पर ततैया अडगाल ने उन पर हमला कर दिया।  

इस पर बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। स्कूल से लौट रहे अन्य बच्चों ने इसकी सूचना शिक्षकों को दी। जिसके बाद शिक्षकों ने उन्हें जैसे-तैसे वहां से निकाला और अस्पताल में जिला अस्पताल उत्तरकाशी ले आए। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। शिक्षक डा. शंभू नौटियाल ने बताया कि तीन बच्चों की हालत गंभीर है।हा कि सभी बच्चे जिला अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में भर्ती है। अभिभावकों को सूचित कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.