उत्तरकाशी-पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया 17 वां स्थापना दिवस ,पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Sunday, July 17, 2022

उत्तरकाशी-पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया 17 वां स्थापना दिवस ,पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

उत्तरकाशी-पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया  17 वां स्थापना दिवस ,पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित




उत्तरकाशी।।विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति उत्तरकाशी का 17वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर एल्पाइन पब्लिक स्कूल तिलोथ में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में कई पूर्व सैनिकों व एनसीसी अफसरों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों ने संगठन के कार्यों को जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। आज  पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर बिरेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में वक्ताओं ने संगठन की स्थापना और सामाजिक हित में किए गए कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। संगठन के संरक्षक मेजर आरएस जमनाल ने कहा कि पूर्व सैनिक समिति की नीवं 17 जुलाई 2007 में रखी गई थी। सैनिक दीपावली मेले का आयोजन संगठन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा है। समय-समय पर समिति ने प्रशासन सहित जनकल्याण और सामाजिक आपदा में अपनी अहम भूमिका निभाई है। अध्यक्ष बिरेंद्र नेगी ने कहा कि संगठन पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए तत्पर है। कहा कि जिले के विकास में योगदान देने के लिए पूर्व सैनिक संगठन हमेशा आगे रहा है। साथ ही शौर्य स्थल ज्ञानसू में पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की




इस मौके पर समिति के मीडिया प्रभारी धर्म सिंह नाथ,कैप्टन लक्ष्मण सिंह नेगी, नायब सूबेदार देवेंद्र भंडारी, सूबेदार मेजर जगत सिंह पंवार, मुरारी पोखरियाल, जयानंद जोशी, सोबेंदर सिंह भंडारी, इलम सिंह, खेमचंद राणा आदि को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.