उत्तरकाशी(यमुनोत्री विधानसभा)-कांग्रेस पार्टी के नेता संजय डोभाल ने बौखनाग देवता का लिया आशीर्वाद ,लगातार जनता के बीच बना रहे है अपनी मजबूत पकड़ - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Wednesday, June 23, 2021

उत्तरकाशी(यमुनोत्री विधानसभा)-कांग्रेस पार्टी के नेता संजय डोभाल ने बौखनाग देवता का लिया आशीर्वाद ,लगातार जनता के बीच बना रहे है अपनी मजबूत पकड़

 
बौखनाग देवता का प्रसिद्ध मंदिर

उत्तरकाशी(यमुनोत्री विधानसभा)-कांग्रेस पार्टी के नेता संजय डोभाल ने बौखनाग देवता का लिया आशीर्वाद ,लगातार जनता के बीच बना रहे है अपनी मजबूत पकड़



उत्तरकाशी(यमुनोत्री विधानसभा)।।कांग्रेस   पार्टी के नेता ,और ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल ने हाल ही में प्रसिद्ध बौखनाग  देवता का आशीर्वाद लिया साथ ही यमुनोत्री विधानसभा में अपने सौम्य और सरल ब्यवहार के कारण संजय डोभाल  जनता के बीच मे लोकप्रिय बने हुए है। आम लोगों का  कहना कि संजय डोभाल सत्ता में न  होते हुए भी लोगों के सुख-दुःख में हमेशा खड़े रहते है।और आम जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते है।संजय डोभाल के इन्ही गुणों के कारण यमुनोत्री की जनता के बीच संजय डोभाल काफी लोकप्रिय है। लोगों का कहना है कि डोभाल  का राजनीति में होने के बावजूद भी किसी ब्यक्ति विशेष पर आरोप,प्रत्यारोप नहीं लगाते है।वहीं संजय डोभाल कहते है कि आरोप प्रत्यारोप में क्या रखा है जनता सब समझती है और यही अंदाज लोगों को उनका भा जाता है।

संजय डोभाल दो-चार लोगों को साथ लेकर ही निकल पड़ते है दूर-2 क्षेत्रों में जन सम्पर्क में आम जनता कहती है कि संजय डोभाल का स्वभाव हमेशा मुस्कुराते रहते है हल्की आवाज में बात करते है।अगर कभी कोई  ब्यक्ति संजय डोभाल के समक्ष अपनी समस्या रखता है तो वे तुरंत हर सम्भव मदद  के लिए तैयार हो जाते है।कोरोना काल मे संजय डोभाल ने अपने निजी संसाधनों से काफी लोगों तक मदद पहुंचाई।


यमुनोत्री की जनता की माने तो उनका कहना है।कि यमुनोत्री विधानसभा आज कई मूलभूत समस्याओं से झूझ रही है।जिसमे सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य है स्वास्थ्य ब्यवस्था खराब होने के कारण कई गर्भवती महिलाओं की मृत्यु या तो अस्पताल में  हुई  या फिर हायर सेंटर ले जाते समय गर्भवती महिलाओं ने रास्ते मे दम तोड़ दिया साथ ही  कई गांव में आज सड़कें नहीं है तो जिन क्षेत्रों में सड़कें है  उनकी हालत खराब है।यमुनोत्री विधानसभा  से यूकेडी के दो बार विधायक एक बार मंत्री भी रहे ,कांग्रेस ,भाजपा के भी विधायक रहे लेकिन विकास कोसो दूर। हमने जब पूछा संजय डोभाल से कि आपके क्षेत्र की कई समस्याओं पर आप विपक्ष पर सवाल कम उठाते है। क्या कारण है।तो उनका कहना है कि समय-2पर  मैं आवाज भी उठाता हूँ,पर आज के समय मे आवाज उठाना ऐसा है जैसा भैंस के आगे बीन बजाना है।जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की समस्या सब पता है और जनता भी सब समझती है।



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235