उत्तरकाशी -भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से मंडल प्रशिक्षण शिविर में गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने की शिरकत प्रशिक्षण में मौजूद भाजपा मंडल पदाधिकारियों को राज्य सरकार की ओर से साढ़े तीन साल के कार्यकाल में किए कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Saturday, November 7, 2020

उत्तरकाशी -भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से मंडल प्रशिक्षण शिविर में गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने की शिरकत प्रशिक्षण में मौजूद भाजपा मंडल पदाधिकारियों को राज्य सरकार की ओर से साढ़े तीन साल के कार्यकाल में किए कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

 उत्तरकाशी -भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से मंडल प्रशिक्षण शिविर में गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने की शिरकत  प्रशिक्षण में मौजूद भाजपा मंडल पदाधिकारियों को राज्य सरकार की ओर से साढ़े तीन साल के कार्यकाल में किए कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। 



उत्तरकाशी।।।।जनपद के धौंतरी में आयोजित गाजणा मंडल के मंडल प्रशिक्षण शिविर में विशेष सत्र को संबोधित करते हुए गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने राज्य के मुख्यमंत्री श त्रिवेंद्र सिंह रावत  के कुशल नेतृत्व में साढ़े तीन वर्षों में किए गए कार्यों का लेखाजोखा सामने रखा। मंडल पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत  ने प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य बीमा से जोड़ते हुए अटल आयुष्मान कार्ड के जरिए निशुल्क उपचार मुहैया करवाने की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत राज्य के 15 लाख से अधिक परिवारों को एक रूपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है, भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेंस की नीति का ही नतीजा है कि साढ़े तीन के कार्यकाल में राज्य सरकार का दामन साफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दौर में तबादला नियुक्ति एक बड़ा अवैध व्यापार बना हुआ था माननीय मुख्यमंत्री  के सत्ता संभालने के बाद ही इस धंधे पर लगाम लगाते हुए तबादलों के लिए पारदर्शी ट्रांसफर एक्ट लाया गया और इससे हर कर्मचारी व अधिकारी लाभांवित हुआ है। विधायक  ने कहा कि साढ़े तीन सालों में तीन हजार किमी से अधिक मोटर मार्ग का निर्माण कर गांव गांव बस्ती बस्ती को सड़क से जोड़ा जा सका है और वन भूमि प्रकरणों के निस्तारा में तेजी आई। इसके साथ ही विधायक जी ने पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, रोजगार, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण समेत अलग अलग क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया। 


इसके बाद विधायक  ने अगले सत्र में राज्य गठन में भाजपा की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।  प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र को  सुरेश चौहान पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा २०१४के चुनाव परिणामों के बाद भारतीय राजनीति में आए बदलाव विषय पर संबोधित किया गया।जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी  द्वारा सत्ता सम्हालते ही राष्ट्र हित मे किए गए अनेक ऐतिहासिक कार्यों का विस्तार से वर्णन किया गया,जिसमें प्रमुख जनधन खातों को खुलवाकर डिजिटल भारत के सपने को साकार करना,सुकन्या समृद्धि योजना,जीवन ज्योति योजना,फसल बीमा योजना,गरीब कल्याण योजना,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ योजना, वन रैंक, वन पेंशन योजना,नमामि गंगे योजना,स्वच्छ भारत मिशन,तीन तलाक कानून पास करना,धारा३७०को समाप्त करना,राम मंदिर निर्माण का सर्व मान्य हल,देश हित मे दुश्मनों पर सर्जिकल स्ट्राइक करना,आदि प्रमुख का ज़िक्र किया।तृतीय सत्र में विजयपाल मखलोगा ज़िला मीडिया प्रभारी द्वारा सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर कार्यकर्ताओं का विस्तार से मार्गदर्शन किया गया जिसमें सोशल मीडिया के अर्थ सहित इसकी आवश्यकता एवम कार्यकर्ताओं द्वारा इसके सदुपयोग किए जाने पर बल दिया गया,अनावश्यक विवाद में न पड़ते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी एवम संस्कारवान कार्यकर्ता के दायित्व को निभाते हुए समाज की सेवा करना ही अपना ध्येय समझते हुए कार्य करे।मुख्य धारा के मीडिया को कड़ी चुनौती देते हुए सोशल मीडिया ने आज अपनी अलग पहचान बनाई है ऐसे में कि जब हम सोशल मीडिया के क्षेत्र में भाजपा के खाते का उपयोग कर रहे हो तब हमारी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है कि हम शालीन रहते हुए अपनी पार्टी की ख्याति को बढ़ाए। गाजणा मंडल में वर्ग प्रशिक्षण वर्ग में जयवीर चैहान जी ने भी वर्ग में अपने विषय को प्रभावी तरीके से कार्यकर्ताओं के बीच रखा।


इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश रावत  ,अरविंद बिष्ट, गाजणा मंडल के महामंत्री विनोद पोखरियाल  ,शेर सिंह राणा  मंडल के तीनों उपाध्यक्ष मेघ सिंह राणा ,श्रीमती चंद्रकला भंडारी ,प्रकाश बहुगुणा, मीडिया प्रमुख राजपाल रावत, राजीव नौटियाल भेटियारा साधन सहकारिता के सरपंच जयवीर बिष्ट रायमेर साधन सहकारिता के सरपंच ,भेटियारा प्रधान कुशाल मणि नौटियाल, एवं समस्त बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्रों के संयोजक, बी एल ए सभी बुथों के पालक, भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235