उत्तरकाशी-जनपद के मोरी में बलोरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,2 की घटनास्थल पर मौत 2 गम्भीर घायल
उत्तरकाशी।।।तहसील मोरी के जखोल मोटर मार्ग पर एक ब्लोरो वाहन संख्या- UK-10 TA-0778 जो पुरोला से जखोल जा रही ग्राम पावँतल्ला से 01 किमी0 पीछे स्थान गुंयाघाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से उक्त वाहन में 05 लोग सवार थे जिसमे से 02 लोगों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई तथा 02 गंभीर घायल, 01 सामान्य सुरक्षित हैं। पुलिस, 108 सेवा मोरी मौके पर 108 के माध्यम से गम्भीर घायलों को मोरी के CHC मोरी में लाया गया हैं।
मृतक के नाम-
1- मनोज रावत पुत्र सुरवीर रावत, उम्र लगभग 28 वर्ष, ग्राम जखोल, मोरी।
2- अर्जुन रावत पुत्र लाखीराम, उम्र लगभग 22 वर्ष, ग्राम जखोल, मोरी।
गंभीर घायल के नाम-
1- जयवीरी देवी पत्नी रमेशलाल, उम्र लगभग 30 वर्ष, ग्राम जखोल, मोरी।
2- रमिशी देवी पत्नी रामलाल, उम्र लगभग 29 वर्ष, ग्राम डाटमीर, मोरी।
05- वाहन चालक नाम पता नामालूम जो सामान्य सुरक्षित होना बताया गया हैं।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.