दुःखद खबर-अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन प्रदेश सहित देश में शोक की लहर - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Friday, June 12, 2026

दुःखद खबर-अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन प्रदेश सहित देश में शोक की लहर

दुःखद खबर-अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन प्रदेश सहित देश में शोक की लहर 



देहरादून।।अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया इस दुःखद खबर से उत्तराखंड सहित देश के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।बताया जा रहा है कि जसपाल राणा भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्यरत थे और म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से भारत लौटते समय उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद जसपाल राणा के नई दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा था। बाद में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने उनके निधन की पुष्टि की है टिहरी जनपद के चिलामू गांव निवासी जसपाल राणा उत्तराखंड की शान थे। उन्होंने   अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और युवा खिलाड़ियों को भी नई दिशा दी। देहरादून के मझोन स्थित उनकी शूटिंग रेंज से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हुए। उनके मार्गदर्शन में मनु भाकर जैसे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की और देश का नाम रोशन किया।जसपाल राणा का योगदान भारतीय निशानेबाजी के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उनका जाना खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

No comments:

Post a Comment