Breaking news-गहरी खाई में गिरी कार 05 लोग घायल,एसडीआरएफ की टीम बनी देवदूत
रुद्रप्रयाग।।जनपद के तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप एक यात्रियों कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी है।सूचना मिलने पर अर्पण यदुवंशी सेनानायक SDRF के निर्देश पर SDRF पोस्ट अगस्त्यमुनि की टीम उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचने पर वाहन संख्या UP16-DK0856 (SUV 700) सड़क से लगभग 50-60 मीटर नीचे नदी किनारे गिरा था। वाहन में 02 महिलाओं एवं 03 पुरुषों सहित कुल 05 व्यक्ति सवार थे, जो दुर्घटना के उपरांत घायल अवस्था में खाई में फंसे हुए थे।
SDRF टीम ने जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। विषम भू-भाग एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम गहरी खाई में उतरी तथा रेस्क्यू टीम द्वारा एक-एक कर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। संकट की उस घड़ी में SDRF टीम घायलों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई और समयबद्ध कार्रवाई के चलते सभी घायलों को शीघ्र चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।SDRF के त्वरित, साहसिक एवं समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप वाहन में सवार सभी 05 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों का विवरण-:
-:प्रिंस सिंह पुत्र रमाकांत सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी भसेनिया मोहम्मद गंज, थाना मोहम्मद गंज, पलामू, झारखंड।
-:सभीमा सिंह पुत्री विनोद सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी सी-21 समरपाली, थाना संभरपाली, पश्चिम बंगाल।
-:सुजोन मुखर्जी पुत्री राजेंद्र मुखर्जी, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजगंज, रायगंज, जिला जलपाईगुड़ी, असम।
-:ऋजा मुखर्जी पुत्र उदय गोह, उम्र 30 वर्ष, निवासी राजगंज, जिला जलपाईगुड़ी, असम।
-:प्रदीप कुमार पुत्र गंगाराम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम लंगड़ा, पोस्ट औरैया, जनपद औरैया, उत्तर प्रदेश (वाहन चालक)।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.