देहरादून-सीएम धामी ने केशव नेगी की गिरफ्तारी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री से की वार्ता,प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ सरकार खड़ी - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Sunday, June 7, 2026

देहरादून-सीएम धामी ने केशव नेगी की गिरफ्तारी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री से की वार्ता,प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ सरकार खड़ी

देहरादून-सीएम धामी ने केशव नेगी की गिरफ्तारी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री से की वार्ता,प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ सरकार खड़ी



देहरादून।।राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में  केशव नेगी की गिरफ्तारी के मामले  में आज दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी से वार्ता की वहीं सीएम धामी ने कहा कि रेखा गुप्ता  ने हमें आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी। पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी। मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी  की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हर संभव सहायता हेतु आश्वस्त किया। और सीएम ने कहा कि हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।।

No comments:

Post a Comment