उत्तरकाशी-पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार,पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपए
उत्तरकाशी।। जनपद पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर यात्रा मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस को एक और सफलता मिली है।07 जून रविवार की शाम को यमुनोत्री हाईवे, फूलचट्टी के पास चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा राहुल चौहान नाम के एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।राहुल के कब्जे से 9.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त राहुल चौहान पुत्र अजब सिंह चौहान, निवासी: ग्राम म्यूंडा, थाना चकराता, देहरादून(26 वर्ष)।बरामद 9.34 ग्राम स्मैक की कीमत करीब 2.80 लाख रुपए बताई जा रही है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ,उपनिरीक्षक राजेश कुमार, चौकी प्रभारी जानकीचट्टी,अपर उपनिरीक्षक रमेश लाल ,मुख्य आरक्षी संजय कुमार मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment