उत्तरकाशी-नशे की हालत में ड्राइविंग कर रहे वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बड़ी कार्रवाई वाहन को किया सीज - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Monday, June 8, 2026

उत्तरकाशी-नशे की हालत में ड्राइविंग कर रहे वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बड़ी कार्रवाई वाहन को किया सीज

उत्तरकाशी-नशे की हालत में ड्राइविंग कर रहे वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बड़ी कार्रवाई वाहन को किया सीज


-: पुलिस ने 11 तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दूसरे वाहन की कराई व्यवस्था



उत्तरकाशी।।जनपद में चारधाम यात्रा  को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है।पुलिस अधीक्षक  श्रीमती कमलेश उपाध्याय  के निर्देश पर सुगम व व्यवस्थित यातायात संचालन के साथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सडक दुर्घटनाओं पर प्रभावी अकुंश हेतु पुलिस निरन्तर चैकिंग अभियान चला रही है।


उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुक्की टॉप के समीप वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा एक यात्रा वाहन (टेंपो ट्रैवलर संख्या UK 08 TA 3425) को रोका गया। वाहन चालक का एल्कोमीटर से परीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा चालक को तत्काल गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया एवं वाहन में जबलपुर, मध्य प्रदेश के 11 तीर्थयात्री सवार थे। पुलिस द्वारा रात्रि के समय यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुक्की टॉप स्थित होटल में सुरक्षित ठहराया गया तथा संबंधित ट्रैवल एजेंसी से वार्ता कर उनके लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। पुलिस द्वारा अपील की गई कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी परिस्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलाएं। आपकी सतर्कता ही आपकी और अन्य यात्रियों की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है।

No comments:

Post a Comment