Accident breaking -कार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार 04 लोगों की घटनास्थल पर मौत रेस्क्यू कार्य जारी
-:मसूरी मोटरमार्ग झड़ीपानी में कार दुर्घटना, संयुक्त रेस्क्यू अभियान जारी
देहरादून।।जनपद के मसूरी मोटरमार्ग में झड़ीपानी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।जिसमें घटनास्थल पर 04 लोगों की मौत हो गई।बताया जा रहा कार उत्तरकाशी से देहरादून जा रही थी घटना की सूचना मिलते हु SDRF, फायर सर्विस एवं अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुँचीं तथा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया।DCR देहरादून की सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम मौके पर पहुँची। अत्यंत दुर्गम एवं ढलानों के बीच राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा रहा है। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार चारों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
वहीं पुलिस, SDRF एवं अन्य बचाव एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू कार्य जारी है। टीमों द्वारा मृतकों के शवों को गहरी खाई से निकालकर मुख्य सड़क मार्ग तक लाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी।
मृतकों का विवरण-:
1. सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत, हरियाणा
2. मानित, उम्र 19 वर्ष, निवासी गाजियाबाद
3. सविता, उम्र 48 वर्ष, पत्नी धर्मवीर, निवासी गाजियाबाद
4. संगीता, उम्र 46 वर्ष, पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली



No comments:
Post a Comment