उत्तरकाशी -SDRF के जवान ने गंगा नदी में बह रहे यात्री की बचाई जान,जवान ने 10 फीट ऊंचाई से नदी कूदकर यात्री का सकुशल किया रेस्क्यू,रावल तीर्थ पुरोहितों ने जवान की इस बहादुरी के लिए किया सम्मान
उत्तरकाशी।।जनपद के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में आज एक यात्री का अचानक नदी में पैर फिसल गया और यात्री नदी में बहने लगा वहीं पास में मौजूद एसडीआरएफ के जवान नवीन पोखरिया ने देखा तो जवान नवीन पोखरिया ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जवान नदी में कूदा और नदी में बह रहे यात्री की जान बचाई यात्री को नदी से रेस्क्यू करके सकुशल नदी किनारे लाया वही यात्री के बहाने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया जिसमें यात्री नदी में साफ बहता हुआ दिखाई दे रहा है और एसडीआरएफ का जवान यात्री को रेस्क्यू करते हुए तस्वीरों में दिखाई दे रहा है वहीं गंगोत्री मंदिर समिति के रावल तीर्थ पुरोहितों ने एसडीआरएफ के जवान की इस बहादुरी के लिए सम्मान किया और सिंचाई विभाग उत्तरकाशी पर गंभीर आरोप लगाए की समय रहते विभाग ने गंगोत्री धाम में गंगा घाट में स्नान घाटों का निर्माण नहीं करवाया जिससे लगातार गंगा नदी के पास हादसे हो रहे हैं।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.