उत्तरकाशी-गर्भवती महिला को हेली एम्बुलेंस सेवा से मिला जीवन,हायर सेंटर रेफर
उत्तरकाशी।।जनपद में गुरुवार को यमुना घाटी में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में भर्ती एक गर्भवती महिला राखी देवी पत्नी अभिषेक सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पौन्टी तहसील बड़कोट को प्रसव के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था। लेकिन सुविधा के आभाव के कारण एवं प्रसव पीड़िता महिला को कठिनाइयों से गुरना पड़ा महिला के परिजनों को लगा कि प्रसव पीड़िता महिला का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में नहीं हो सकता है। परिजनों ने जिला प्रशासन से हैली एंबुलेंस के लिए मदद का आग्रह किया जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा परिजनों के आग्रह पर उक्त महिला प्रसव पीड़िता को बड़कोट हेलीपैड से हायर सेंटर देहरादून भेजा गया जिला प्रशासन की तत्परता से प्रसव पीड़िता महिला को एयर एम्बुलेंस सेवा की मदद मिली और प्रसव पीड़िता महिला को जीवन दान मिला अब महिला का उपचार हायर सेंटर में चल रहा है।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.