उत्तरकाशी-हूंण नाग देवता की प्राण प्रतिष्ठा एवं देव पूजन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ,बड़ी संख्या में ग्रामीण कलश यात्रा में हुए शामिल
उत्तरकाशी।।जनपद के डुंडा ब्लॉक के धनारी पट्टी ग्राम पंचायत मुसड़गांव में नव निर्मित हूंण नाग देवता मंदिर की मूर्ति स्थापना व वास्तु पूजन कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ।देव कार्य दूसरे दिन सभी ग्रामीणों ने अपने अराध्य देव की पूजा अर्चना की और अपनी एवं ग्राम सभा सहित क्षेत्र की खुशहाली कुशलता की कामना की
धनारी पट्टी के ग्राम पंचायत मुसड़गांव के अराध्य देव हूंण नाग देवता के नव निर्मित मंदिर में वास्तुपूजन व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश नागराजा देवता की देव डोली के साथ मंदिर प्रांगण से गांव के बीच से होते हुए मूल स्रोत से कलश भरकर पुनः मंदिर में संपंन हुई। इसके बाद मंदिर में नव निर्मित मूर्ति व नाग का अभिषेक एवं प्राण प्रतिष्ठा पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ कलश यात्रा में स्थानीय ग्रामीणों के साथ दूर दराज क्षेत्र से पहुंची ध्याणियों ने बढ़ चढकर प्रतिभाग किया।इस देव पूजन कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार दोपहर को सभी ग्रामीणों ने अपने अराध्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की और अपने अराध्य से अपनी कुशलता की कामना की।
देव पूजन कार्यक्रम में पुरोहित प्रकाशानंद नौटियाल, आचार्य कमलेश उनियाल, सुनील भट्ट ग्राम प्रधान समोद्री देवी सहित नागराजा पंच मंडली समिति के अध्यक्ष सूर्य मणि नौटियाल, शंभू प्रसाद, महेश भट्ट, चंद्र शेखर नौटियाल, सेवा निवृत नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र नौटियाल, पुरूषोतम दत्त, जगदीश प्रसाद, प्रेम सागर, हर्षमणि,लक्ष्मी प्रसाद, पूर्णानंद, विरेन्द्र, द्रवेश्वर,महेश भट्ट, सुरेन्द्र नौटियाल, राम संजीवन, लोकेन्द्र भट्ट,अरूण प्रकाश,संजीव नयन हरिशंकर,सहित लखपति देवी, पार्वती देवी, चंद्रकांता, देवेश्वरी देवी, सतेश्वरी, अनसूया, नंदा, अंजना, रामकुमारी देवी स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment