उत्तरकाशी-नाबालिग युवती के अपह्रण एवं दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल
उत्तरकाशी।। जनपद थाना कोतवाली पुरोला में कल 10 मई प्रातः को एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने वापस घर न लौटने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान लडकी का नाबालिग होना प्रकाश में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए पुलिस उपाधीक्षक ने थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर लडकी को तुरन्त बरामद करने के निर्देश जारी किए।
पुरोला पुलिस की टीम ने प्रकरण मे त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपह्रता को कल रविवार की देर सांय को मोरी क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया गया, पीडिता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर उक्त मामले में पुलिस द्वारा नाबालिग के अपह्रण तथा दुष्कर्म की धारा 137(2), 64 बीएनएस तथा 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी कर नाबालिगा के अपह्रण/दुष्कर्म के आरोपी युवक गोविन्द राम (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अ0उ0नि0 मनोज नेगी,म0का0 बबीता मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.