उत्तरकाशी-जनपद में मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट,बारिश,तेज हवाओं के आकाशीय बिजली चमकने की संभावना,जिला प्रशासन ने एडवाइजरी की जारी - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Monday, May 11, 2026

उत्तरकाशी-जनपद में मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट,बारिश,तेज हवाओं के आकाशीय बिजली चमकने की संभावना,जिला प्रशासन ने एडवाइजरी की जारी

उत्तरकाशी-जनपद में मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट,बारिश,तेज हवाओं के आकाशीय बिजली चमकने की संभावना,जिला प्रशासन ने एडवाइजरी की जारी



उत्तरकाशी।।जनपद में मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है जनपद में कहीं कहीं बारिश तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावनाएं जताई है।जिला प्रशासन ने जनपद के आम नागरिकों एवं चारधाम यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है और सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।


-:अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

-:सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर ढांचों से दूर रहें।

-:वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुये आवागमन में नियंत्रण रखें।

-:पर्वतीय क्षेत्र में जो भी ट्रैकर ट्रेकिंग पर जा रहे हैं उन्हें बारिश  की अवधि में ट्रेकिंग की अनुमति न दी जाय। 

-:अतिरिक्त पुलिस अधिक बारिश होने पर यात्रियों तथा उनके वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रूकवाएं तथा मौसम सामान्य होने पर ही आवागमन करवाए।

-:NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

-:समस्त राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।।

-:समस्त थाना/चौकी/आपदा प्रबंधन QRT भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित अलर्ट में रहेंगे।

-:समस्त राजस्व उप निरीक्षक/ग्राम पंचायत अधिकारीअपने-अपने क्षेत्र से मौसम स्थिति सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष (DEOC) में देना सुनिश्चित करेंगे।।

No comments:

Post a Comment