उत्तरकाशी-श्रीमद् भागवत कथा से भक्तिमय हुआ पावन धरा का वातावरण,आध्यात्मिक आयोजन में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जन सैलाब,भव्य मंदिर का होगा निर्माण जो पांचवें धाम के रूप में जाना जाएगा - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Tuesday, May 12, 2026

उत्तरकाशी-श्रीमद् भागवत कथा से भक्तिमय हुआ पावन धरा का वातावरण,आध्यात्मिक आयोजन में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जन सैलाब,भव्य मंदिर का होगा निर्माण जो पांचवें धाम के रूप में जाना जाएगा

उत्तरकाशी-श्रीमद् भागवत कथा से भक्तिमय हुआ पावन धरा का वातावरण,आध्यात्मिक आयोजन में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जन सैलाब,भव्य मंदिर का होगा निर्माण जो पांचवें धाम के रूप में जाना जाएगा



-:आध्यात्मिक ओर तपोभूमि है, काशी नगरी उत्तरकाशी- श्रीमज्जगद्गुरु श्री अग्रपीठाधीश्वर एवं मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य जी महाराज



-;श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, सदाचार एवं ईश्वर भक्ति की ओर प्रेरित करती है - श्रीमज्जगद्गुरु श्री अग्रपीठाधीश्वर एवं मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य जी महाराज



उत्तरकाशी।।जनपद के पुण्य सलिला मां गंगा के पावन तट स्थित श्रीमलूकपीठ आश्रम, ग्राम-सैंज, पट्टी-टकनौर में 09 मई से 15 मई  तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय  एवं क्षेत्रीय विधायक ने सहभाग कर कथा श्रवण करते हुए पूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।श्रीमज्जगद्गुरु श्री अग्रपीठाधीश्वर एवं मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य  महाराज,  रैवासा-वृन्दावन धाम के श्रीमुख से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में निरंतर जारी है। कथा श्रवण हेतु प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।कथा का मुख्य उद्देश्य जनमानस में आत्मचिंतन, आध्यात्मिक जागरूकता,आलौकिक सद्भावना एवं सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को सुदृढ़ करना है। 




कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को मानव जीवन में सेवा, संस्कार, सदाचार एवं ईश्वर भक्ति का संदेश दिया जा रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं भाईचारे की भावना का विस्तार हो सके।महाराज श्री अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सेवा एवं सनातन संस्कृति का संदेश दे रहे हैं। 



उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, सदाचार एवं ईश्वर भक्ति की ओर प्रेरित करती है। कथा स्थल पर भजन-कीर्तन एवं सत्संग से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।इसी क्रम में महाराज श्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम भी सम्पन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे 5 में धाम निर्मित होने जा रहा है श्री लक्ष्मी नर्सिंग पंचायतन धाम का निर्माण होगा और भव्य मंदिर निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन भी किया गया है।भूमि पूजन के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की गई।कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं गणमान्य व्यक्ति सहभाग कर रहे हैं।आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

No comments:

Post a Comment