देहरादून-मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट के बड़े फैसले,वैश्विक संकट पर मंत्रियों की सुविधाओं में 50 प्रतिशत की कटौती
देहरादून।।जनपद सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वर्तमान में हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट हित में ईंधन का कम उपयोग करो सबसे अहम निर्णय इसी को लेकर उत्तराखंड राज्य कैबिनेट ने निर्णय लिया कि मंत्रियों के वाहनों पर 50 प्रतिशत कटौती होनी चाहिए पर्वतीय क्षेत्रों में स्वैच्छिक चकबंदी लागू करने का है। छोटे-छोटे बिखरे खेतों को व्यवस्थित करने से खेती आसान होगी, उत्पादन बढ़ेगा और पलायन रोकने में मदद मिल सकती है। हर जिले में शुरुआती तौर पर 10 गांव चुने जाएंगे और 75% ग्रामीणों की सहमति आवश्यक होगी। पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित होगी, जो पारदर्शिता की दिशा में सकारात्मक कदम है।।
-:पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने होमस्टे नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है। अब 6 की जगह 8 कमरे तक होमस्टे चलाए जा सकेंगे। इससे गांवों में पर्यटन आधारित रोजगार को नई गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं को अपने गांव में ही अवसर प्राप्त होंगे।।
-:स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सरकार ने महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने का निर्णय लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है। वहीं लैब टेक्नीशियन और फॉरेंसिक विभाग में नए पद सृजित होने से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।।
-:पंचायतों को निर्माण कार्यों के लिए अब 10 लाख की बजाय 20 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी। यह फैसला गांवों के विकास, सड़क, पानी और सामुदायिक ढांचे को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है।।
-:उत्तराखंड के लिए ये फैसले केवल सरकारी घोषणाएं नहीं, बल्कि पहाड़ की जरूरतों को समझने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी इन योजनाओं को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने की होगी।।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.