विजिलेंस की टीम ने ब्लॉक में तैनात एकाउंटेंट को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार, कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप
अल्मोड़ा।। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई ब्लॉक लमगड़ा में तैनात अकाउंटेंट लेखाकार हरीश सिंह बिष्ट को सतर्कता टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया विजिलेंस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता का शौचालय निर्माण कार्य के तहत 3 लाख रुपये का टेंडर स्वीकृत हुआ था। इस टेंडर से जुड़ी एफडीआर (FDR) रिलीज कराने के नाम पर आरोपी लेखाकार द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी।लेखाकार ने बिना रिश्वत दिए फाइल आगे बढ़ाने से साफ इनकार किया जा रहा था।
मामले से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी से संपर्क किया। शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता टीम ने पूरा जाल बिछाया। 08 अप्रैल को विजिलेंस टीम ने ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा में ट्रैप ऑपरेशन चलाया। आरोपी लेखाकार हरीश सिंह बिष्ट ने शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत के तौर पर लिए, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है सतर्कता विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी से भी रिश्वत मांगता है, तो तुरंत इसकी शिकायत सतर्कता विभाग करें।



No comments:
Post a Comment