देहरादून-मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों की ली उच्च स्तरीय बैठक,अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,यात्रा की भ्रामक खबर फैलने वाले पर होगी कड़ी कार्रवाई - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Friday, April 10, 2026

देहरादून-मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों की ली उच्च स्तरीय बैठक,अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,यात्रा की भ्रामक खबर फैलने वाले पर होगी कड़ी कार्रवाई

देहरादून-मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों की ली उच्च स्तरीय बैठक,अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,यात्रा की भ्रामक खबर फैलने वाले पर होगी कड़ी कार्रवाई 



देहरादून।। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली अधिकारियों को चारधाम यात्रा को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछले वर्ष प्रारंभ की गई ‘ग्रीन एवं क्लीन चारधाम यात्रा’ मुहिम को इस बार और अधिक प्रभावी रूप में लागू किया जाए। यदि कोई चारधाम यात्रा को लेकर भ्रामक खबर या अफवाह फैलाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के विजन  वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दिया जाए। 



मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेली सेवाओं के संचालन में निर्धारित SOP का पूरी सख्ती से पालन किया जाए और सभी हेलीकॉप्टरों की नियमित मेंटेनेंस और फिटनेस जांच अनिवार्य रूप से की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा मार्ग पर गैस, पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी न रहे। अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर पर्याप्त मेडिकल यूनिट्स और पशु चिकित्सालयों की संख्या और सुविधाओं को भी बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। सीएम ने  ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रणाली को और मजबूत करते हुए भीड़भाड़ वाले रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर अतिरिक्त बूथ बढ़ाने और डिजिटल प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के निर्देश दिए। इस बैठक में अवसर कैबिनेट मंत्री भारत सिंह चौधरी,सतपाल महराज, विधायक और अधिकारी उपस्थित रहे एवं चारधाम यात्रा जनपद के जिलाधिकारी वर्चुअली जुड़े रहे।

No comments:

Post a Comment