उत्तरकाशी-पृथक जनपद की फिर उठने लगी मांग,संघर्ष समिति ने बनाई आगे की रणनीति
उत्तरकाशी।। जनपद में एक बार फिर पृथक यमुनोत्री जनपद बनाने की मांग उठने लगी है यमुनोत्री संघर्ष समिति ने विकासखंड नौगांव शिव मंदिर प्रांगण में बैठक कर पृथक जनपद बनने को लेकर आगे की रणनीति तय की है। संघर्ष समिति ने तय किया कि 15 अप्रैल को उपजिलाधिकारी बड़कोट के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। यमुनोत्री संघर्ष समिति के लोगों का कहना है कि 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तराखंड में 04 जनपदों को बनाने की घोषणा की थी जिसमें यमुनोत्री भी शामिल था लेकिन आज 15 साल बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री की घोषणा अमल में नहीं आई है लगातार यमुनोत्री संघर्ष समिति अलग जनपद की मांग को लेकर संघर्ष करती रही है। यमुनोत्री संघर्ष समिति के लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि जल्द यमुनोत्री को पृथक जनपद बनाया जाए।वहीं यमुनोत्री संघर्ष समिति ने कहा कि अगर पृथक जनपद की मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो आगे आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में यमुनोत्री पृथक जनपद संघर्ष समिति अध्यक्ष भरत सिंह चौहान,चार जनपद संघर्ष समिति अध्यक्ष अबल चंद कुमांई ,सुरेश डिमरी,भगवती बिजल्वाण,हरदेव रावत,महाबीर पंवार माही,दीपक धीमान, जगवीर रावत,रोहित रावत, चंद्रशेखर पंवार,विपिन उनियाल,किशन राणा, रणवीर राणा, आदि दर्जनों प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment