उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के इशांत कोठारी का मेरिट सूची में दूसरा,प्रांजल का 8 वाँ,जीईसीसी सौरा की रानी का 6 वाँ स्थान,डीएम ने दी बधाई
उत्तरकाशी।। उत्तराखंड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं उत्तरकाशी जनपद में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ का दबदबा देखने को मिला इस विद्यालय के इशांत कोठारी ने हाई स्कूल परीक्षा की मेरिट सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया, इसी विद्यालय के प्रांजल ने हाई स्कूल परीक्षा की मेरिट सूची में 5 वाँ स्थान प्राप्त किया तो दूसरी तरफ राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज सौरा की बालिका रानी ने हाई स्कूल की मेरिट सूची में 6 वाँ स्थान प्राप्त किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ के सुभाष ने इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा में 23 वीं रैंक प्राप्त की, विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि इस वर्ष विद्यालय का हाई स्कूल में परीक्षा परिणाम 100% और इंटरमीडिएट में परीक्षा परिणाम 98% रहा वहीं द्रोणाचार्य की उपाधि से अलंकृत प्रधानाचार्य (एन एल बंगवाल)के कुशल नेतृत्व और शिक्षकों के अथक प्रयास से विद्यालय शिक्षा और संस्कार और नैतिक गुणों का केंद्र बना हुआ है।
इशांत कोठारी एस वी एम चिन्यालीसौड़ 2 स्थान
प्रांजल एस वी एम चिन्यालीसौड़ 8 वां स्थान
कु. रानी जीआईसी सौरा 12 वाँ स्थान
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड द्वारा जारी हाईस्कूल के परिणाम में जनपद से इशांत कोठारी द्वारा 500 में से 490 अंकों के साथ राज्य में दूसरा स्थान, प्रांजल सिंह द्वारा 484/500 अंकों के साथ 5वाँ स्थान और रानी 483/500 अंकों के साथ 6 वाँ स्थान प्राप्त किया यह जनपद के लिए गौरव का क्षण है।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है। जिलाधिकारी ने मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपनी लगन और निरंतर प्रयास से वे आगे भी निरंतर सफलता प्राप्त करें और जनपद का नाम रोशन करते रहें।








No comments:
Post a Comment