उत्तरकाशी -गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी की बिगड़ी तबियत बेहोशी की अवस्था में SDRF ने किया रेस्क्यू पहुंचाया अस्पताल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Sunday, April 26, 2026

उत्तरकाशी -गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी की बिगड़ी तबियत बेहोशी की अवस्था में SDRF ने किया रेस्क्यू पहुंचाया अस्पताल

उत्तरकाशी -गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी की बिगड़ी तबियत बेहोशी की अवस्था में SDRF ने किया रेस्क्यू पहुंचाया अस्पताल





उत्तरकाशी।।जनपद के गंगोत्री नेशनल पार्क के अंतर्गत गोमुख ट्रैक गढ़वाल मंडल विकास निगम भोजवासा में कर्मचारी की तबियत बिगड़ गई और कर्मचारी बेहोशी की अवस्था में पाया गया गत रात्रि पुलिस चौकी गंगोत्री से SDRF को सूचना मिली GMVN के एक कर्मचारी को सांस लेने में समस्या हो रही है।तत्काल SDRF की टीम  उपनिरीक्षक आशुतोष चौहान के नेतृत्व में  GMVN गेस्ट हाउस, गंगोत्री के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम द्वारा गौमुख मार्ग पर भोजवासा स्थित GMVN गेस्ट हाउस में पाया गया कि प्रबंधक  कैलास रावत (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी धराली पट्टी ठकराल, थाना बड़कोट, बेहोशी की अवस्था में हैं।SDRF टीम द्वारा कठिन एवं दुर्गम पैदल मार्ग पर अथक प्रयास करते हुए उक्त व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोत्री पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उक्त व्यक्ति को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया जहां पर  इलाज चल रहा है।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.