उत्तरकाशी-लापता बबीता पाण्डे गुमशुदगी प्रकरण में सोशल मीडिया पर भ्रामक गलत सूचना प्रसारित करने वालों की अब खैर नहीं
उत्तरकाशी।।जनपद में बबीता पाण्डे गुमशुदगी प्रकरण में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कुछ व्यक्तियों द्वारा भ्रामक, अपुष्ट एवं तथ्यहीन जानकारी प्रसारित लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा बताया गया कि लापता बबीता पांडे प्रकरण के सही तथ्यो एवं दयारा ट्रेक से लापता कु. बबीता पाण्डे की तलाश हेतु व्यापक खोज एवं बचाव अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।लेकिन लापता युवती के संबंध में अभी तक कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर लापता युवती की खोजबीन के लिए मैनुअल सर्चिंग के साथ-साथ स्वान दस्तों, ड्रोन, हवाई सर्वेक्षण एवं अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। प्रकरण के सभी संभावित आपराधिक पहलुओं की भी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है। सभी उपलब्ध तकनीकी एवं वैज्ञानिक संसाधनों का उपयोग कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अभियान/कार्यवाही की निरन्तर समीक्षा की जा रही है।साथ ही पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक, तथ्यहीन, आधारहीन एवं अपुष्ट जानकारी प्रसारित करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा बिना सत्यापन किसी भी जानकारी को साझा अथवा प्रसारित न करें।।




No comments:
Post a Comment