ऑपरेशन प्रहार-विदेश भागने की फिराक में लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार
उत्तरकाशी।।जनपद पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर थाना कोतवाली पुलिस ने विदेश भेजने एवं वीजा दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले वांछित अभियुक्त को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। मार्च 2026 में एक व्यक्ति से विदेश भेजने व वीजा दिलाने के नाम पर ₹3.20 लाख की धोखाधड़ी किए जाने संबंधी शिकायत पर अभियुक्त जसप्रीत सिंह निवासी बरनाला, पंजाब के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।विवेचना के दौरान अभियुक्त को 35(3) का नोटिस तामील किए जाने के बावजूद वह पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहा था।
पुलिस उपाधीक्षकजनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा लगातार प्रयास किए गए। तकनीकी एवं सर्विलांस माध्यमों से जानकारी मिलने पर अभियुक्त के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए उसके विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी कराया गया।दिनांक 18 जून 2026 को अभियुक्त विदेश जाने के उद्देश्य से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा जहां लुक आउट नोटिस के आधार पर उसकी पहचान कर रोका गया तथा उत्तरकाशी पुलिस को सूचना दी गई।उसके बाद कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जसप्रीत को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से अभियुक्त को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता -जसप्रीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह, निवासी गली नंबर-5, शेखा रोड, बरनाला, पंजाब (उम्र 22 वर्ष),गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,उपनिरीक्षक विनोद पंवार,हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह,कांस्टेबल कपिल कुमार मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment