उत्तरकाशी-9 सदस्यीय टीम ने कठिन चुनौतियों के बीच माउंट सतोपंथ का किया सफल आरोहण, हिमालय क्षेत्र से देश दुनिया को स्वच्छता का दिया संदेश
उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय से स्वच्छ और सुरक्षित हिमालय की थीम को लेकर 31 मई को 9 सदस्यीय टीम माउंट सतोपंथ आरोहण के लिए रवाना हुई।और गंगोत्री नेशनल पार्क के हिमालय की माउंट सतोपंथ जिसकी ऊंचाई 23211 फिट है। टीम ने कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए 18 जून को माउंट सतोपंथ पर सफल आरोहण कर तिरंगा लहराया और "स्वच्छ एवं सुरक्षित हिमालय" की थीम पर टीम ने हिमालय क्षेत्र देश दुनिया को स्वच्छता का संदेश दिया
उत्तरकाशी जनपद गंगोत्री हिमालय क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी जिसकी ऊंचाई 23211 फिट (7,075 मीटर) है। जो सदस्य टीम लीडर एवरेस्टर प्रवीण राणा के नेतृत्व में 31 मई को उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय से रवाना हुई गंगोत्री हिमालय की इस कठिन चोटी तक पहुंचने का सफर टीम के सदस्यों के लिए काफी चुनौतियों पूर्ण रहा।टीम लीडर का कहना है कि अभियान के दौरान 16 जून तक लगातार भारी हिमपात हुआ।जिसके कारण मार्ग पूरी तरह बर्फ से ढक गया और टीम के लिए आगे बढ़ना अत्यंत जोखिम भरा कठिन हो गया।अभियान के दौरान कई ऐसे क्षण आए जब परिस्थितियां अनुकूल नहीं थी वापस लौटना ही एकमात्र विकल्प रह गया था। लगातार खराब मौसम, गहरी बर्फ, हिमस्खलन के खतरे और कठिन भूभाग ने दल की परीक्षा को कठोर कर दिया लेकिन विश्वास, धैर्य ने टीम को आगे बढ़ने की शक्ति दी।17 जून को मौसम में हल्का सुधार दिखाई दिया और टीम ने अंतिम प्रयास करने का निर्णय लिया। 18 जून की सुबह 9:30 बजे सभी नौ सदस्यों ने सफलतापूर्वक माउंट सतोपंथ के शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया।
माउंट सतोपंथ अभियान की थीम "स्वच्छ एवं सुरक्षित हिमालय" थी। टीम ने पर्वतारोहण के साथ-साथ हिमालय संरक्षण का संदेश भी दिया। टीम ने अभियान के दौरान समस्त कूड़े को वापस अपने साथ नीचे लाया और एक जिम्मेदार और पर्यावरण-अनुकूल पर्वतारोहण का उदाहरण दिया और पर्वतारोहण के लिए आने वाले ट्रैकरो से अपील की हिमालय क्षेत्र स्वच्छता बनाए रखें ।अभियान दल में टीम लीडर एवेरेस्टर प्रवीण राणा,मुनेन्द्र राणा,नवीन पंवार,नवीन गुसाईं,पवनेश राणा,रतन सिंह नेगी आजाद सिंह राणा सचिन लामा,चित्रेश्वरी राजपूत मौजूद रहे।








No comments:
Post a Comment