उत्तरकाशी-जिलाधिकारी के सरल और सौम्य स्वभाव के कायल हुए ग्रामीण,समस्या के त्वरित समाधान पर महिला ने डीएम को दिया आशीर्वाद - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Tuesday, June 16, 2026

उत्तरकाशी-जिलाधिकारी के सरल और सौम्य स्वभाव के कायल हुए ग्रामीण,समस्या के त्वरित समाधान पर महिला ने डीएम को दिया आशीर्वाद

उत्तरकाशी-जिलाधिकारी के सरल और सौम्य स्वभाव के कायल हुए ग्रामीण,समस्या के त्वरित समाधान पर महिला ने डीएम को दिया आशीर्वाद 




उत्तरकाशी।। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य जनपद में अपने सरल और सौम्य स्वभाव से  जनता के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। आज विकासखंड चिन्यालीसौड़ के ग्राम सभा  छण्द खालसी के ग्रामीण गांव के ऊपर हो रहे भूस्खलन की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को मिलने आए थे जिस समय ग्रामीण जिलाधिकारी को मिलना चाह रहे थे जिलाधिकारी उसी समय कहीं जा रहे थे। जिलाधिकारी ने जब ग्रामीणों को दिखा तो अपने कार्यालय के बाहर गाड़ी के पास बुलाया और ग्रामीणों की समस्या सुनी ग्रामीणों में एक महिला ग्रामीण से जिलाधिकारी ने काफी समय तक बातचीत की महिला ने जिलाधिकारी से कहा कि हमारे गांव में नई सड़क निर्माण के कारण काफी भूस्खलन हो रहा है और गांव में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ग्रामीण भूस्खलन के कारण डर के साए में जी रहे हैं जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को त्वरित कार्यवाही का  आश्वासन दिया इसी बीच जिलाधिकारी जब महिला से बातचीत कर रहे थे तो डीएम सरल और सौम्य स्वभाव से महिला की बातें सुन रही थे। महिला गढ़वाली में बातचीत कर रही थी और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य महिला की बातों को सुन रहे थे डीएम लगातार महिला को आश्वासन दे रहे थे।  जब डीएम ने मुस्कुराते हुए  महिला से कहा कि आप लोगों की समस्या का जल्द समाधान होगा तो डीएम  के सरल और सौम्य स्वभाव पर ग्रामीण बुजुर्ग महिला ने जिलाधिकारी के सिर पर हाथ रखकर डीएम को आशीर्वाद दिया और जिलाधिकारी के सरल और सौम्य व्यवहार के सभी ग्रामीण कायल हुए।




वही अमूमन देखा जाता है कि प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह ग्रामीण हो या शायरी अपनी समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों के पास आते हैं लेकिन अधिकांश अधिकारी मात्र ज्ञापन लेकर  इतिश्री कर देते है।अधिकांश अधिकारियों के खराब व्यवहार के कारण लोग नाखुश होकर वापस चले जाते हैं कहते हैं कि कार्य भले देर हो लेकिन अधिकारी जन सेवक होता है।  अधिकारी जब लोगों से अच्छे व्यवहार में बात करता है तो लोग  खुश होते है। वही बताया जाता है कि जिलाधिकारी प्रशांत आर्य कभी-कभी लोगों की समस्या के लिए खुद ही धरातल पर उतर जाते हैं पैदल चलते हैं लोगों से बातचीत करते हैं और बिना प्रोटोकॉल के लोगों के बीच पहुंच जाते हैं।लोगों की समस्या सुनते है।

No comments:

Post a Comment