Breaking news-जंगल में ट्रैक मार्ग से भटक गए ट्रैकर्स के लिए देवदूत बनी रेस्क्यू टीम,05 ट्रेकर्स का किया सकुशल रेस्क्यू
रुद्रप्रयाग।।जनपद के देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर जंगल के बीच रास्ता भटक जाने से फंसे 05 ट्रैकर्स को SDRF, स्थानीय पुलिस एवं DDRF के संयुक्त प्रयासों से सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।आज देवरियाताल से चोपता के मध्य ट्रेकिंग के दौरान 05 ट्रैकर्स निर्धारित मार्ग से भटककर घने जंगल क्षेत्र में पहुंच गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट अगस्त्यमुनि से उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। साथ ही स्थानीय पुलिस एवं DDRF की टीमों ने भी राहत एवं बचाव अभियान में सहभागिता की।
दुर्गम एवं घने जंगल क्षेत्र में संयुक्त रूप से सघन सर्च अभियान चलाते हुए टीमों ने सभी ट्रैकर्स को खोज निकाला। रेस्क्यू किए गए ट्रैकर्स में अभिजीत कुमार (गोपालगंज, बिहार), साहिल कुमार, पुरुषोत्तम चौधरी, सचिन कुमार तथा आलोक कुमार शामिल थे।संयुक्त रेस्क्यू टीम द्वारा सभी ट्रैकर्स को सुरक्षित मार्ग से बाहर लाकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया तथा उनकी कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के उपरांत जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।




No comments:
Post a Comment