दुःखद हादसा-भूस्खलन की चपेट में आया स्कॉर्पियो वाहन,2 लोगों की मौत 3 घायल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Saturday, June 13, 2026

दुःखद हादसा-भूस्खलन की चपेट में आया स्कॉर्पियो वाहन,2 लोगों की मौत 3 घायल

दुःखद हादसा-भूस्खलन की चपेट में आया स्कॉर्पियो वाहन,2 लोगों की मौत 3 घायल 



पिथौरागढ़।।जनपद के थाना धारचूला के अंतर्गत दारमा मोटरमार्ग मार्ग के पास बड़ा भूस्खलन होने से एक स्कार्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया वहीं वाहन में सवार 2 लोगों की घटनास्थल मौत हो गई जबकि 3 लोग घटना में घायल हुए  सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट अस्कोट से अपर उप निरीक्षक सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचने पर SDRF टीम को जानकारी मिली  कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन कुल 05 व्यक्ति सवार थे। पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिरने के कारण  वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया। घटना  में 03 व्यक्ति घायल हुए और 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।




SDRF टीम के घटनास्थल पर पहुंचने से पूर्व जिला पुलिस एवं GREF द्वारा संयुक्त रूप से राहत कार्य करते हुए घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया था तथा दोनों मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकाला गया  और उसके बाद SDRF टीम ने जिला पुलिस एवं GREF के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी SDRF टीम द्वारा दोनों शवों को दुर्गम एवं ढलानयुक्त मार्ग से सुरक्षित रूप से सड़क मार्ग तक पहुंचाया जहां दो शवों को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।



No comments:

Post a Comment