Breaking news-नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का एसडीआरएफ की टीम ने किया सफल रेस्क्यू
रुद्रप्रयाग।। जनपद के तिलवाड़ा क्षेत्र में तीन महिलाएं नदी का जलस्तर बढ़ाने से नदी के बीच बने टापू पर फंस गई।सूचना मिलते ही SDRF अगस्तमुनि की टीम अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।बताया जा रहा कि तीनों महिलाएं लकड़ी एकत्रित करने के लिए नदी पार गई थीं। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे बीच धारा में बने टापू पर महिलाएं फंस गईं। नदी का बहाव अत्यंत तेज होने के कारण महिलाओं का स्वयं बाहर निकलना संभव नहीं था तथा स्थिति लगातार जोखिमपूर्ण होती जा रही थी।
वहीं तत्काल SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया। अभियान के दौरान नदी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण SDRF के एक जवान ने अपनी जान की परवाह ना करते बिना सुरक्षा उपकरणों की सहायता से उफनती नदी को पार कर टापू पर फंसी महिलाओं तक पहुंच बनाई।इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने सुनियोजित एवं समन्वित प्रयासों से तीनों महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी के किनारे ला कर पार कराया।
रेस्क्यू की गई महिलाओं का नाम पता -:
1-रवीना देवी, पत्नी सूरज कुमार, आयु 25 वर्ष, निवासी तिलवाड़ा।
2-गीता देवी, पत्नी जितेन्द्र कुमार, आयु 36 वर्ष, निवासी तिलवाड़ा।
3-पिंकी देवी, पत्नी सतीश लाल, आयु 40 वर्ष, निवासी तिलवाड़ा।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.