उत्तरकाशी-पहाड़ों में हेली एम्बुलेंस सेवा बनी जीवनदयानी,प्रसव पीड़िता महिला की बचाई जान - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Wednesday, June 17, 2026

उत्तरकाशी-पहाड़ों में हेली एम्बुलेंस सेवा बनी जीवनदयानी,प्रसव पीड़िता महिला की बचाई जान

उत्तरकाशी-पहाड़ों में हेली एम्बुलेंस सेवा बनी जीवनदयानी,प्रसव पीड़िता महिला की बचाई जान





उत्तरकाशी ।।जनपद के बड़कोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में त्रिखिली गांव से प्रसव पीड़िता रमिता रावत का डाक्टरों ने प्रसव पीड़िता के गर्भ से बच्चे को तो निकाल दिया था लेकिन बच्चा मृत होने के कारण प्रसव पीड़िता को दिक्कतें आने लगी, बड़कोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का अभाव होने के कारण डाक्टरों ने महिला को हायर सेंटर रेफर किया और महिला की स्थिति काफी क्रिटिकल बनी हुई थी, जिसके बाद प्रसव पीड़िता के परिजनों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को जानकर दी और दीपक बिजल्वाण ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को फोन के माध्यम से अवगत करवाया और पीड़िता की जान बचाने के लिए हेली एम्बुलेंस सेवा का अनुरोध किया उसके बाद तत्काल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हेली एम्बुलेंस सेवा उपबल्ध करवाई और प्रसव पीड़िता को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। तथा महिला की जान बचाई गई पहाड़ों में हेली एंबुलेंस सेवा मरीजों के लिए जीवन दायिनी साबित हो रही है जहां हायर सेंटर पहुंचने में मरीजों को घंटों लग जाते हैं वहां हेली एंबुलेंस सेवा के माध्यम से कुछ मिनट में ही मरीज हायर सेंटर पहुंच रहे है।




No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.