उत्तरकाशी-आवासीय मकान में लगी भीषण आग घटना में दो लोग घायल SDRF एवं फायर सर्विस ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
उत्तरकाशी।।जनपद के डुंडा तहसील के अंतर्गत देर रात्रि ब्रह्मखाल के जुंणगा गांव डांगडा तोक में एक आवासीय मकान में भीषण आग लग गई।आग लगाने से गांव में चारों और अफरा तफरी मच गई वहीं ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना पुलिस को दी और सूचना मिलते ही चिन्यालीसौड़ से अपर उप निरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में SDRF एवं फायर सर्विस पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का कार्य प्रारंभ किया गया SDRF एवं फायर सर्विस की टीमों के द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह आग पर काबू पाया गया ।लेकिन आगजनी की इस घटना में घर में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया
वहीं आगजनी की घटना में प्रमिला भंडारी (उम्र लगभग 55 वर्ष) एवं सुमेर सिंह भंडारी (उम्र लगभग 60 वर्ष) घायल हो गए वहीं दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.