उत्तरकाशी-पुलिस और SOG की संयुक्त टीम की नशे पर कार्रवाई अवैध चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
उत्तरकाशी।।जनपद में अवैध नशे पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर जनपद में पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के दिशा निर्देश में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी SOG के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं SOG की संयुक्त टीम द्वारा मानपुर सड़क मार्ग कुटेटी देवी मंदिर के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति की आरटिका कार(UK07BL 9719) को रोककर तलाशी लेने पर अभियुक्त विजय सिंह (उम्र 38 वर्ष), निवासी सिरी धौन्तरी, तहसील डुण्डा के कब्जे से 794.50 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तार करने वाली टीम में ,उ0नि0 जगत सिंह,हे0का0 रंजीत,का0 सुनील मैठानी,का0 दीपक चौहान,का0 नीरज और SOG की टीम मौजूद रही।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.