उत्तरकाशी-शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई सरकारी धन गबन,शराब पीकर वीडियो वायरल मामले में डीएम के निर्देश पर 03 शिक्षक सस्पेंड विभाग में मचा हड़कंप,लापरवाह शिक्षकों की अब खैर नहीं - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Wednesday, April 29, 2026

उत्तरकाशी-शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई सरकारी धन गबन,शराब पीकर वीडियो वायरल मामले में डीएम के निर्देश पर 03 शिक्षक सस्पेंड विभाग में मचा हड़कंप,लापरवाह शिक्षकों की अब खैर नहीं

उत्तरकाशी-शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई सरकारी धन गबन,शराब पीकर वीडियो वायरल मामले में डीएम के निर्देश पर 03 शिक्षक सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप,लापरवाह शिक्षकों की अब खैर नहीं 



उत्तरकाशी।।जनपद के दूरस्थ विकासखंड मोरी में अपनी जिम्मेदारी पर लापरवाह शिक्षकों पर गाज गिरी है।तीन शिक्षकों का किया गया निलंबन और एक शिक्षामित्र से स्पष्टीकरण तलब किया गया बताते चले कि जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड मोरी के दूरस्थ क्षेत्रों में जन सुनवाई कार्यकम में शिक्षा विभाग के सम्बन्ध में जनसुनवाई की गई तथा विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दौणी, मोरी में कार्यरत  संतोष कुमार  प्रभारी प्रधानाध्यापक बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सट्टा, गोरी, में कार्यरत  हरिचन्द्र, प्रभारी प्रधानाध्यापक जन सुनवाई कार्यकम में उपस्थित नहीं हुए साथ ही निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त दोनों विद्यालयों में समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय को जो धनराशि निर्गत की गई उसका वास्तविक रूप से धरातल पर कोई कार्य नहीं किया गया। जिससे सम्बन्धित दोनो अध्यापकों द्वारा उक्त धनराशि का गबन किया जाना स्पष्ट होने के दृष्टिगत दोनों अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया साथ ही रा०प्रा०वि० ठडियार में औपबन्धिक रूप से कार्यरत शिक्षामित्र संजय कुमार विद्यालय में समय से अपना अवकाश का प्रार्थना पत्र दिए बिना विद्यालय से चले गये जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित औपबन्धिक शिक्षामित्र का स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा राजकीय इण्टर कॉलेज, दौणी, मोरी, में औचक निरीक्षण के दौरान जय सिंह कठैत, स० अध्यापक एल०टी० व्यायाम विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये जिसके सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि एक दिन पूर्व सम्बन्धित अध्यापक का नैटवाड़ बाजार में शराब के नशे में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी  एवं विधायक यमुनोत्री के द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देशों का पालन करते हुए सम्बन्धित के निलम्बन की संस्तुति अपर निदेशक, मा०शि०, गढ़वाल मण्डल पौड़ी को दी गयी. जिसका संज्ञान लेते हुए अपर निदेशक, मा०शि०, गढ़वाल मण्डल पौड़ी द्वारा सम्बन्धित अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।




जनपद के विकासखण्ड भटवाड़ी  में कार्यरत परिचारक  पंकज कुमार की कार्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रहे है।मुख्य शिक्षा अधिकारी का कहना है कि इस सम्बन्ध में तत्काल सम्बन्धित परिचारक के विरूद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी तथा औचक निरीक्षण के दौरान यदि किसी विद्यालय में किसी अध्यापक / कार्मिक का बिना अवकाश स्वीकृति के विद्यालय/कार्यालय से अनुपस्थित होना पाया जाता है, तो ऐसे कार्मिकों के विरूद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही करते हुए उनकी अनिवार्य सेवानिवृत्ति तथा निलम्बन अथवा सेवा समाप्ति की कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी। माह मई में लगातार कार्यालय/विद्यालयों के औचक निरीक्षण किये जायेंगे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.