Accident braking- यूटिलिटी पिकअप वाहन गिरा खाई में,वाहन में सवार करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए हताहत - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Thursday, April 23, 2026

Accident braking- यूटिलिटी पिकअप वाहन गिरा खाई में,वाहन में सवार करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए हताहत

Accident braking- यूटिलिटी पिकअप वाहन गिरा खाई में,वाहन में सवार करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए हताहत 




टिहरी।।जनपद में आज थाना चंबा के अंतर्गत  चंबा-कोटी नैल मोटरमार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही तत्काल थाना चंबा पुलिस एवं SDRF की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल  पर पहुंचकर टीम को जानकारी मिली कि  एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरा है।जिसमें करीब 9–10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। टीम ने तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया और 02 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया और बाकी लोगों का रेस्क्यू कार्य जारी है।





वर्तमान में SDRF टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर मौजूद राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।बताया जा रहा कि वाहन में सवार करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दो लोग घायल है घायलों का रेस्क्यू कर जिला अस्पताल भेजा गया है बाकी रेस्क्यू टीम द्वारा 4 शवों को निकाला गया है।और घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घटना में हताहत हुए लोग की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.