Vigilance action-बाल विकास सुपरवाइजर को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार,कार्रवाई के बाद बाल विकास में मचा हड़कंप
हरिद्वार।।जनपद में आज विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।मुख्यमंत्री धामी की सख्ती के बाद भी उत्तराखंड में भ्र्ष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार सतर्कता विभाग ने कार्यालय बाल विकास अधिकारी,रुड़की ग्रामीण द्वितीय में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी सुपरवाइजर राखी सैनी ने प्रमोशन कराने के नाम पर धनराशि की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सतर्कता विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते समय दबोच लिया। कार्रवाई के बाद विकास भवन रोशनाबाद स्थित डीपीओ कार्यालय में भी हड़कंप मच गया है। मामले में अन्य अधिकारी कर्मचारी के नाम भी प्रकाश में आए है, जिसके बाद सतर्कता टीम ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, अन्य संभावित संलिप्त कर्मचारियों की भूमिका की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।सतर्कता विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। वहीं, बाल विकास विभाग और संबंधित प्रशासनिक तंत्र में इस गिरफ्तारी के बाद खलबली मच गई वहीं माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर इस प्रकरण में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।फिलहाल सतर्कता विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटा है।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.