देहरादून-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में 16 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
देहरादून।। सचिवालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक हुई सभी नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया उसके बाद बैठक में 16 अहम प्रस्ताव पर मोहर लगी
-:लोक निर्माण विभाग में एक करोड़ से ऊपर की कंसल्टेंसी को किया गया पास।।
-:वन विभाग में मुख्य प्रशासनिक पद के लिए न्यूनतम सेवा 25 वर्ष का प्रावधान था कार्मिक विभाग में 22 वर्ष, अब कार्मिक विभाग की तर्ज पर प्रशासनिक पद के लिए न्यूनतम सेवा 22 वर्ष की गई।।
-:न्याय विभाग में न्याय कर्मचारियों को नॉमिनल इंटरेस्ट रेट पर 10 लाख रुपए का सॉफ्ट लोन लेने की अनुमति।।
-:उच्च शिक्षा विभाग में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के प्रीमियम को लेकर प्रस्तुति दी गई।।
-:ऊर्जा विभाग में सोलर सब्सिडी का लाभ 31 मार्च 2025 तक ही मान्य।।
-:गृह विभाग में 2025 नियमावली लागू करने पर मिली अनुमति।।
-:उत्तराखंड होमगार्ड के लिए नई नियमावली को मिली मंजूरी।।
-:भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद, प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञ नियुक्त करने की स्वीकृत दी गई।।
-:कार्मिक विभाग में उप निरीक्षक,सिपाई ,अग्निशमन और प्लाटून पदों की नियमावली में संशोधन के बाद अभ्यर्थियों को दुबारा मौका देने का लिया गया निर्णय।।
-:माध्यमिक शिक्षा विभाग में एडेड स्कूलों के लिए स्टडी उप समिति बनाने का निर्णय लिया गया।।
-:खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग में राज्य से 2.2लाख मैट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया।।
-:गेहूं और धान खरीद पर राज्य सरकार भी भारत सरकार के बराबर मंडी शुल्क देगी।।
-:उत्तराखंड वीर उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में लक्ष्य को 10% टारगेट और पूर्व सैनिक और पूर्व अग्नि वीर के लिए रखा जाएगा रिजर्व, 5% सब्सिडी भी अतिरिक्त रूप से दी जाएगी।।
-: नियोजन विभाग के अंतर्गत सेतु आयोग में नए स्वरूप को दी गई मंजूरी।।
-:पंचम विधानसभा सत्र आहूत करने को मंजूरी।।





No comments:
Post a Comment