उत्तरकाशी-सौरभ फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मैच खेला जाएगा आज - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Friday, March 13, 2026

उत्तरकाशी-सौरभ फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मैच खेला जाएगा आज

उत्तरकाशी-सौरभ फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मैच खेला जाएगा आज





उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय  ऐतिहासिक आजाद मैदान में सौरभ फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय सौरभ भट्ट  की पुण्य स्मृति में आयोजित प्रथम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के 17 वें दिन सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच J R Cafe बनाम Sahara 11 Netala के बीच खेला गया। इस मुकाबले में Sahara 11 Netala ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 211 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए J R Cafe ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 13 ओवर में 213 रन बनाकर मैच जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच Happy Jewellers बनाम J R Restaurant के मध्य खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए Happy Jewellers ने 18 ओवर में 180 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए J R Restaurant की पूरी टीम 61 रनों पर ऑल आउट हो गई।इस मैच के मैन ऑफ द मैच भानु प्रताप रहे। मैच के मुख्य अंपायर कनिक पाल एवं सूरज रावत रहे।आज 11 बजे से रोमांचक फाइनल मैच happy jewelers और JC cafe 11 बीच खेला जाएगा। मैच में बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है।



इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी  विनीता रावत, जगमोहन रावत एवं दीपक राणा उपस्थित रहे।दूसरे मैच में गिरीश भट्ट उपस्थित रहे।खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि सौरभ फाउंडेशन द्वारा नशे के खिलाफ यह मुहिम लगातार चलाई जा रही है।इसी उद्देश्य से आजाद मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है और आगे भी किया जाता रहेगा, ताकि हमारी युवा पीढ़ी नशे की ओर न बढ़े और खेलों के प्रति प्रेरित हो।उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर खेलों के प्रति आकर्षित होना चाहिए, क्योंकि खेल ही स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।इस अवसर पर उमेश बहुगुणा एवं विश्वास रावत की उत्साहपूर्ण कमेंट्री ने दर्शकों में विशेष जोश भर दिया।कार्यक्रम में वार्ड मेंबर आदित्य चौहान, अमरीकन पुरी, सौरभ फाउंडेशन के संरक्षक जसपाल चौहान, सूरज रावत, जयवीर नेगी, अध्यक्ष आकाश भट्ट, सदस्य रोहित, जितेंद्र शर्मा, सुबोध, हरीश पयाल, दीपक भट्ट, मनीष बिष्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आयुष बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष विनय मोहन चौहान, छात्रनेता नीतेश, भगवान सिंह, सुमन राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment