उत्तरकाशी-नाबालिक मासूम बच्चों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद,परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
उत्तरकाशी।।जनपद के चौकी आराकोट, थाना मोरी में 11 मार्च को एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि हमारे चार बच्चे, जिनकी उम्र लगभग 12 से 15 वर्ष के बीच है,10 मार्च 2026 को घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं और वापस घर लौटकर नहीं आए।पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश एवं पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के नेतृत्व में घटना की संवेदनशीलता देखते हुए तत्काल मासूम बच्चों की बरामदगी के लिए SOG और मोरी पुलिस की सयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश की उक्त चारों मासूमों को कल 11 मार्च को थाना रोहड़ू, शिमला (हिमाचल प्रदेश) क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया।बरामदगी के उपरांत मासूमों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों की सुरक्षित बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया पुलिस ने परिजनों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति जरुरी हिदायत दी।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.