उत्तरकाशी-पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ मनाई होली,गढ़वाली गीतों पर किया रासो तांदी नृत्य
-:सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण के साथ प्रेम एवं सद्भाव का त्यौहार है होली-पुलिस अधीक्षक
उत्तरकाशी।।जनपद में होली पर्व बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के साथ होली उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया।साथ ही पुलिस अधीक्षक ने होली के पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए दिशा निर्देश दिए। सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों द्वारा परिवार सहित पारम्परिक अंदाज रंग-गुलाल खेलते हुये एक-दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी।
जनपद मुख्यालय पुलिस लाईन ज्ञानसू एवं कोतवाली उत्तरकाशी मे आयोजित होली कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय द्वारा स्वयं पुलिस जवानों एवं परिवारजनों के बीच पहुँचकर होली मनाई होली के जश्न के दौरान उनके द्वारा महिला पुलिस कर्मियों एवं परिवारजनों के साथ पारम्परिक लोक नृत्य, रासों-तांदी आदि कर माहौल को उत्साह एवं खुशियों भरा बना दिया।पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न चुनौतियों के बीच होली के पर्व को सकुशल,शान्तिप्रिय एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाने पर सभी पुलिस कर्मियों की सराहना एवं प्रशंसा करते हुये सभी को रंगो के महापर्व होली की शुभकामनाएं दी।








No comments:
Post a Comment